cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भिन्न-भिन्न स्थानों पर एक मासूम व एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों के परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी पूजा (20 वर्ष) पुत्री दुर्गाचरण बीती देर शाम अपने घर के रसोई खाने में खाना बना रही थी तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई जिससे वह जलने लगी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। परिजनों ने बड़ी मशक्कत कर आग को काबू में किया लेकिन तब तक वह आग से गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं चैरसी निवासी हरगोविंद की पत्नी चूल्हे पर कढ़ाई में दूध गर्म कर रही थी। उसका दो वर्षीय पुत्र राज वहीं आंगन में खेल रहा था तभी बच्चे की मां भैंस को लालच खिलाने चली गई जिससे मासूम खेलते-खेलते वहीं चूल्हे पर चला गया और उसने खौलती हुई कढ़ाई में हाथ मार दिया जिससे खौलता हुआ दूध उसके ऊपर गिर पड़ा तभी वह गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों के परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है।

Leave a Reply