cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngसिरसाकलार-उरई। स्थानीय थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई में तारीख पर उपस्थित न होने के कारण वांछित जगतपुरा निवासी लालाराम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
बताया गया हैं कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लालाराम ऊद तिराहे पर खड़ा है। एसआई सुनील ने कांस्टेबिल वीरेंद्र के साथ मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। लालाराम के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किये गये। कोतवाल सत्यदेव ने बताया कि लालाराम शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ माधौगढ़, कुठौंद व जालौन थाने में भी चोरी व अन्य धाराओं के कई मुकदमें दर्ज हैं।

Leave a Reply