उरई। बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आकर्षित करने हेतु कई अनुदानित योजनायें जिले में भी संचालित होने लगीं हैं। उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि नये दिशा निर्देशों के तहत बुंदेलखंड पैकेज के तहत ढाई-तीन फीट ऊचाई से देशी बेरी की कटाई करके कलमी बेरी में परिवर्तित करने पर अनुदान देय होगा। उधर उन्होंने बताया कि पोषक वाटिका के लिए 100 रुपये में पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे जबकि पांच हैक्टेयर में उद्यान स्टेट की स्थापना पर साढ़े सात लाख रुपये अनुदान देय होगा। सब्जी पटटी के लिए आधा एकड़ में किसानों का चयन किया जायेगा। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।





Leave a Reply