cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। आईआईटी मैंस में सफलता प्राप्त करने के साथ बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल झांसी रोड उरई के बच्चों का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें वेदप्रकाश ने 96.4 प्रतिशत तन्मय गर्ग ने 95.6 प्रतिशत, सूर्य कुमार समाधिया ने 93.4 प्रतिशत, शांतनु द्विवेदी ने 91.6 प्रतिशत सुधांशु ने 9़0.2 प्रतिशत रोहन चैरसिया ने 86.2 प्रतिशत और संयम गुप्ता ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्राओं मे श्रेया अग्रवाल ने 92.6 प्रतिशत और साथ में जीव विज्ञान में 99 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महक गुप्ता ने 91.25 प्रतिशत, मीनाक्षी शर्मा ने 90.6 प्रतिशत, शिवांगी गुप्ता ने 87.2 प्रतिशत, सृष्ठि पटेल ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एल्ड्रिच में पहली बार चली कला संकाय की कक्षा में कशिश गुप्ता ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कशिश गुप्ता ने इतिहास विषय में 96 अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा में चार चांद लगाए।
विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम निगौतिया एवं प्रबंधक इंजी. अजय इटौरिया व प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा श्रीखंडे और उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी ने छात्र-छात्राओं की खूब पीठ थपथपाई जब वह परीक्षाफल देख रहे थे तब दर्जनों छात्र-छात्राएं उनके पास ही थी और वह खुशी के आंशु न रोक सके। प्रबंधक इजी. अजय इटौरिया ने छात्र-छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हम कामना करते है कि यह छात्र-छात्राए आगे चलकर उरई का नाम रोशन करेंगे और उन्होंने कहा कि विद्यालय ने परीक्षा 2016 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और आगे करते रहेगे। शिक्षा का स्तर हमेशा ऊंचा रहेगा ऐसा संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखंडे ने कहा कि विद्यालय परिवार ने हमेशा शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया तो छात्र-छात्राएं के सर्वांगीय विकास के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। संगीत का क्षेत्र हो या शारीरिक का क्षेत्र हो या फिर कला का, विद्यालय की छात्र-छात्राएं ने हर हुनर में पारंगत होने का कार्य किया है। इसमें अभिभावकों का सहयोग हम नही भुला सकते और शिक्षकों की मेहनत भी खूब रंग लाई। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिक्षकों में केके चतुर्वेदी, एसएस शुक्ला, शिवप्रताप सिंह, पुरूषोत्तम पुरवार, एसके दीक्षित, गोविंद त्रिपाठी आदि उस्थित रहे।

Leave a Reply