उरई। जिला कांग्रेस शहर, कांग्र्रेस कमेटी व महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्ववाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का 25 वां बलिदान दिवस शहीद दिवस के रूप में मनाया गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष चैधरी श्यामसुंदर ने राजीव गांधी के चित्र र माल्यार्पण करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने श्रीगांधी को संचार क्रांति का जनक बताया और देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं को देश की राजनीति मे ंअहम भूमिका निभाने के उद्देश्य से 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया और युवा भारत की नींव रखी। महिला कांगे्रस अध्यक्ष श्रीमती छाया पालीवाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने पड़ोसी देशों से मधुरतापूर्ण संबंध बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए एवं देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए अथक प्रयास किए। वक्ताओं ने बताया कि राजीव गांधी ने देश को संचार के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए देश में कम्प्यूटर क्रांति लेकर आये एवं देश की राजनीति में युवाओं को जोड़ने के लिए 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार के महत्वपूर्ण कदम उठाकर देश को अपने पैरों र खड़ा किया। राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू करवाकर देश के ग्रामीण क्षेत्रों को स्वावलम्बी बनाने में अथक एवं महत्वपूर्ण प्रयास किए। कार्यक्रम को राजेश मिश्रा, संतराम नीलांचल, प्रमोद रिछारिया, राजीव नारायण, आरडी पाल, चंद्रशेखर वर्मा, रामेश्वर दयाद दीक्षित, अभिषेक पाठक, आदित्य मिश्रा, अशोक, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीरेन्द्र दीक्षित, करन सिंह, नरेन्द्र चतुर्वेदी, जितेन्द्र पाल ंिसंह, प्रदीप यादव, अमिताभ दीक्षित, संदीप आदि लोग उपस्थित रहे।







Leave a Reply