उरई। कालपी रोड स्थित पार्थ फाइंडर के छात्रों ने आज सेंट्रल बोर्ड की इंटर परीक्षा में सफलता का शानदार परचम लहराया। भौतिकी के छात्रों ने इसका श्रेय कोचिंग सेंटर के संचालक आशुतोष शर्मा को दिया।
अभिमन्यु सिंह ने कहा कि कोचिंग में लगातार टैस्ट सीरीज का ही कमाल है कि उसे 94 प्रतिशत अंक मिले। दूसरी ओर आईआईटी मैन्स परीक्षा में भी इस कोचिंग सेंटर के छात्रों को शानदार कामयाबी मिली है। इनमें वेदप्रकाश, अभिमन्यु, अमृत्या वर्मा, आशीष रत्नाकर, अभिषेक यादव, अनिष्का सेंगर, सौम्या पटैरिया, दीपांशु, ऋषि गुप्ता, अभय गुप्ता व लोकेंद्र। छात्रों ने खुशी में मिष्ठान वितरण किया और ढोल बजाकर नाचे झूमे। प्रबंधक शीतल शर्मा और संस्थापक शशि शर्मा ने विद्यालय के सफल बच्चों को बधाई दी।







Leave a Reply