उरई। शहर में ब्रांड बन चुके रामश्री पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में जहां एक ओर टाॅप पर जगह बनाई वहीं शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिये।
जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कुल 130 छात्रों ने इस विद्यालय में नामांकन कराया था। जिसमें से 112 छात्रों ने जिला टाॅपर विद्यार्थियों में अपना नाम दर्ज कराया। इनमें प्रथम गुप्ता 94 प्रतिशत, दीक्षा पटेल 93 प्रतिशत, बिलाल अहमद खान 92 प्रतिशत, निखिल तिवारी 91 प्रतिशत ऋषभ वर्मा 91 प्रतिशत, सार्थक गुप्ता 90 प्रतिशत, अंकित दुबे 90 प्रतिशत, श्रद्धा गुप्ता 89 प्रतिशत शामिल हैं। चेयरमैन अचल निगोतिया और डायरेक्टर जूलियस मैसी ने स्टाॅफ के साथ सफल अभ्यर्थियों को मिष्ठान खिलाकर उनके द्वारा किये गये प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक पवन गुप्ता, मंजू, मीता, रचना, भुवनेश द्विवेदी, शुभम, प्रवेश, अतुल दुबे, विवके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply