उरई। नये हाइवे के निर्माण के लिए चमारी में कार्यदायी संस्था के बने स्टोर में दो कर्मचारी संदिग्ध हालत में घायल हो गये। हालांकि उनका कहना है कि उन्हें रात में एक ट्रक टक्कर मारते हुए गुजर गया था।
घायलों में कर्नाटक निवासी इब्राहिम (35वर्ष) और बलवीर (36वर्ष) शामिल हैं। दोनों की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया गया। हालांकि घायलों को देखने से लग रहा था कि उन्हें किसी ने घातक हथियारों से चोट पहुंचाई है।







Leave a Reply