कोंच-उरई। जिला राठौर आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के तत्वधान में आगामी 1 जून दिन बुधवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन नवीन गल्लामंडी कोंच में आयोजित किया जा रहा है जिसमें 101 सजातीय कन्याओं के विवाह का लक्ष्य लेकर समिति आगे बढ रही है।
फिजूलखर्ची रोकने में कारगर साबित हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलनों की श्रृंखला में आगामी जून माह की पहली तिथि को राठौर समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन नवीन गल्लामंडी कोंच में आयोजित किया जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति से माध्यम से संयोजक गोविंद सिंह राठौर जालौन वाले व दुर्गाप्रसाद राठौर ने बताया कि अब तक 16 जोड़ों के पंजीकरण किये जा चुके हैं, पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मई तक है। उन्होंने आग्रह किया है कि जिन किन्हीं सजातीय बंधुओं को अपने बेटे बेटी के विवाह इस सम्मेलन के माध्यम से करने हों वे पंजीकरण अंतिम तिथि तक अवश्य कराले। पंजीयन हेतु पूर्व प्रधान नाथूराम राठौर मियागंज कोंच, सुरेशचन्द राठौर सब्जी मंडी जालौन, मनोज कुमार राठौर पीली कोठी के पास उरई, आनन्द राठौर ब्लॉक के सामने माधौगढ से सम्पर्क कर सकते हैं।







Leave a Reply