23orai 14उरई। मिडडे मील में ग्रीष्म कालीन अवकाश के बावजूद अवकाश के बावजूद ड्यूटी लगने से परेशान शिक्षकों ने अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम की दुहाई दी है। चुर्खी रोड स्थित अंगद सिंह के आवास पर जनपद हमीरपुर के जिला संयोजक प्रमोद वर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बाल शिक्षा अधिनियम के मुताबिक शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में नही लगाया जा सकता। इसके बावजूद भी शासन-प्रशासन मिडडे मील के नाम पर उनके साथ मनमानी कर रहा है।
उन्होंने बताया कि शिक्षकों को केवल ग्रीष्म अवकाश मिलता है जबकि अन्य विभागों में कर्मचारियों के लिए उपार्जित अवकाश की व्यवस्था है। जिसका उपभोग वे वर्ष में किसी भी समय कर सकते हैं। जाहिर है कि ग्रीष्म अवकाश में उन्हें डयूटी के लिए बाध्य करना उनके साथ नाइंसाफी है। जिसका विरोध शिक्षक करेंगे और गर्मियों की छुटटी में मिडडे मील नही बनवायेंगे।
इस अवसर पर मनीष कुमार, आलोक रंजन, सुखदेव रंजन, ऋषि वर्मा, राकेश तिवारी, उदय प्रताप आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply