कोंच-उरई। मारकंडेयश्वर तिराहे पर बीती देर शाम सीओ अवधेश कुमार शुक्ल की अगुवाई में चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने बड़ी सख्ती के साथ बिना हेलमेट पहिने मोटर साइकिल चलाने बालों का चालान काटा। इसी दौरान आबड़ में आये एक तथाकथित फर्जी पत्रकार ने तमाम हाथ पांव फेंके लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और कोतवाल मनवीर सिंह जब अपने पुलिसिया रौ में आये वह गिड़गिड़ाने लगा। बाद में सीओ के उसके दुपहिया वाहन का चालान कर दिया गया। इस अभियान के हो हल्ला कि बिना हेलमेट बालों का चालान हो रहा है तो दुपहिया चलाने बालों में अफरा तफरी मच गई। सीओ शुक्ला ने कहा कि बिना हेलमेट पहिने वाहन चलाना गैरकानूनी है, ऐसे वाहन चालकों को कतई नहीं बख्शा जायगा। पुलिस ने इस दौरान पांच वाहनों का चालान कर समन शुल्क वसूल किया और एक वाहन सीज किया। इस मौके पर एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा, दरोगा उदयपाल सिंह, राजा भैया सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।






Leave a Reply