cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। लहरियापुरवा के दुष्कर्म कांड में तथाकथित पीड़िता के खिलाफ महिला संगठन ने उल्टा मोर्चा खोल दिया है। पीड़िता को पेशेवर बताते हुए महिलाओं ने उसे गिरफ्तार करने और जेल भेजने की मांग की।
लहरियापुरवा में एक युवती द्वारा दरोगा सहित कई युवकों पर उसके साथ सामूहिक गैंगरेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने पहले उसका मुकदमा लिखने में आनाकानी की। लेकिन बाद में युवती द्वारा बबंडर करने पर पुलिस ने दरोगा का नाम हटाकर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा तो लिख लिया लेकिन प्रकरण को संदिग्ध बताना जारी रखा।
इससे बिफरी युवती ने कोतवाली और इसके बाद अगले दिन एसपी दफ्तर में ब्लैड से अपने हाथ की नस काटने की कोशिश करके पुलिस में हड़कंप मचा दिया। घबराई पुलिस केे दबाव बढ़ाने की वजह से आखिरकार मुख्य आरोपी युवक को सरेण्डर करना पड़ा। लेकिन यह मामला अभी भी शांत नही हो पाया है।
शनिवार को मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब ग्रीन महिला एकता समाजसेवा संस्थान की अध्यक्ष सुमन गोस्वामी और कांग्रेस नेता शशि चैहान के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते हुए उक्त मामले की वादिनी के खिलाफ भयादोहन का मुकदमा कायम करने की मांग की। शशि चैहान ने कहा कि युवती समाज में गंदगी फैला रही है। वह सैक्स रेकेट चलाकर भले घर के लड़कों को फासती है और इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा कायम कराकर रुपये ऐठती है। संदर्भित मामले में भी उसने आरोपित युवकों के अभिभावकों से बयान पलटने के लिए 25 लाख रुपये मांगे हैं।
सुमन गोस्वामी ने कहा कि ऐसी धंधेबाज महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई कर सामाजिक प्रदूषण को दूर किया जाये। बाद में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply