उरई। जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कैदी की मौत हो गई। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी बीमार था। जिसके चलते उपचार के बावजूद वह चल बसा। परिजनों ने इसे लेकर जेल प्रशासन पर उसकी देखरेख में लापरवाही का आरोप लगाया और कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को दण्डित किया जाना चाहिए।
मृतक बबलू उर्फ चंद्रपाल (42वर्ष) पुत्र समरजीत सिंह निवासी सिकरी राजा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। बबलू की हालत गड़बड़ाने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टर ने देखते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाली पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।







Leave a Reply