cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में आंगनवाड़ी यूनियन द्वारा भी कर्मचारियों की 11 जुलाई को होने जा रही देश व्यापी हड़ताल में जोरशोर से सहभागिता की जायेगी। यह जानकारी यूनियन की राज्य कमेटी की सदस्य मीना वर्मा और अंजना सविता ने दी।
मीना वर्मा और अंजना सविता महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के बयान से बेहद खफा नजर आईं। उन्होंने कहा कि मेनका गांधी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ छल किया है जिसे बर्दास्त नही किया जा सकता।
नेता द्वय ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कई सब्जबाग दिखाये थे जिसके तहत उन्हें बीमित करने, उनके दो तक बच्चों को छात्रवृत्ति कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को वर्दी, मातृत्व लाभ, 135 दिनों से बढ़ाकर 180 दिन करने और कार्यकत्रियों के लिए सुपरवाइजर के पद पर 25 प्रतिशत का आरक्षण शामिल था। लेकिन मेनका गांधी अब इन घोषणाओं से मुकर गईं हैं। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं में उनके विश्वासघात को लेकर जबर्दस्त असंतोष व्याप्त है। 11 जुलाई के प्रदर्शन में हंगामी भागीदारी कर वे इसका इजहार करेंगीं।

Leave a Reply