05orai01उरई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में 11 जुलाई से 23 जुलाई तक सघन दस्त नियंत्रण पखवारा चलाया जायेगा। इसके तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस, जिंक कार्नर स्थापित किये जायेंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. वीएम खेर और डाॅ. वीपी सिंह ने संयुक्त रूप से यह जानकारी देते हुए बताया कि पखवारे के दौरान आशा बहुएं घर-घर जायेंगी और बच्चों के लिए ओआरएस पैकेट बांटेंगी। जिन बच्चों को दस्त लग रहे हों उन्हें वे साथ में जिंक टेबलेट भी उपलब्ध करायेंगी। ओआरएस बनाने का डेमों भी दिया जायेगा। 12 जुलाई को इस सिलसिले में जिला स्तर पर आशा बहुओं का प्रशिक्षण भी होगा। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबंधक डाॅ. प्रेम प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply