cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जनता दल (यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इस समय उत्तर प्रदेश में पार्टी के राजनैतिक सम्मेलनों के जरिये अपनी बात जनता तक पहुंचा रहे हैं जिसमें वह केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों और उनके झूठे वादों की पोल खोलने के साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण, शराब बंदी, किसान हित में वनरोज उन्मूलन अति पिछड़ों एवं महादलितों के उत्थान सहित बिहार सरकार द्वारा कराये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जा रहे हैं। अभी तक सम्पन्न हुए मंडल सम्मेलनों में उमड़ी भीड़ से पार्टी उत्साहित है और 2017 विधान सभा चुनाव के लिए अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए तैयार है। इसी क्रम में आगामी 17 जुलाई रविवार को पार्टी द्वारा इलाहाबाद मंडल का राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मेलन फूलपुर विधान सभा में इफ्को के पास भुलई के पूरा के मैदान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी (मुख्यमंत्री बिहार सरकार), मुख्य वक्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शरद यादव जी, विशिष्ट अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के० सी० त्यागी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव/सांसद आर० सी० पी० सिंह जी उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी करेंगे। ज्ञातव्य है कि यह सम्मेलन पहले 16 जुलाई को होना था अपरिहार्य कारणों से यह सम्मेलन 17 जुलाई को होगा समय और स्थान पूर्ववत है।

Leave a Reply