उरई। जिला जज प्रदीप कुमार कंसल की अध्यक्षता में समन्वय और सुलह समझौता बैठक में 9 जुलाई द्वितीय शनिवार को होने वाले वृहद लोक अदालत कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा पर विचार किया गया। इसमें यूपी रोडवेज व बीमा कंपनियों के अधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण में सहयोग देने का अनुरोध किया गया।
जिला जज ने कहा कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है जिसमें विवादों का आपसी सुलह समझौते से निस्तारण कराया जा सकता है। बैठक में नोडल अधिकारी और अपर जिला जज मनोज कुमार शुक्ल, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अलका भारती, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद, डीआरडीए के परियोजनाधिकारी चित्रसेन सिंह, डीजीसी सिविल अहमद रियाज, डीजीसी क्रिमनल लखनलाल निरंजन, बीमा कंपनियों के अधिवक्ता संजय अग्रवाल, अनिल पुरवार, अशोक वाष्र्णेय आदि उपस्थित रहे।







Leave a Reply