cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। तहसील दिवस के आयोजन में कोताही बरतने वाले 23 अधिकारियों का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है जिससे सदर तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इनमें अधिशाषी अभियंता जल संस्थान हीरालाल का एक महीने का वेतन रोका गया है।
जिला मुख्यालय पर तहसील दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। शिकायतों के निस्तारण में लगातार लापरवाही कर रहे जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता हीरालाल का एक माह का वेतन रोकने का फरमान इसमें उपजिलाधिकारी ने सुना दिया जिससे खलबली मच गई।
वेतन रोकने की कार्रवाई अन्य जिन अधिकारियों के खिलाफ की गई है उनमें डकोर के खंड विकास अधिकारी आलोक पांडेय, खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र कुमार कुशवाहा, पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र अग्रवाल, वन क्षेत्राधिकारी वीएल सेन, उरई मंडी के सचिव पुष्पेंद्र कुमार, चकबंदी अधिकारी दिनेश कुमार माहेश्वरी, रामगंगा कमांड के अवर अभियंता आरपी सिंह, एडीओ पंचायत रामशंकर प्रजापति, एडीओ समाज कल्याण ज्ञानेंद्र सिंह, कृषि प्रसार अधिकारी रामकिशोर, समाज कल्याण के सहायक अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी, एसओ एट वीरेंद्र कुमार यादव, एसएचओ कोटरा अवधेश कुमार, एसएचओ आटा मनोज कुमार, एसएचओ डकोर जाकिर हुसैन, बाल विकास परियोजनाधिकारी हृदय नारायण राम, मंडी सचिव एट छविराम, भूमि संरक्षण अधिकारी रामकिशोर, रामगंगा कमांड के अवर अभियंता एमए खान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलम, ग्रामीण विद्युत अवर अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता लघु सिचाई एसआर भास्कर शामिल हैं।

Leave a Reply