उरई। आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं के नियमितीकरण के लिए सीटू से संबद्ध उनकी यूनियन ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर यूनियन की पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।
सीटू से संबद्ध आंगनवाड़ी कर्मचारियों की यूनियन ने जिले में हलचल मचा दी है। हालांकि इनकी मांग केंद्र सरकार से है लेकिन मांगे असरदार होने के कारण जिले में आंगनवाड़ी स्टाॅफ पूरी एकजुटता के साथ इनके बैनर तले लामबंद होता जा रहा है। यूनियन ने मुख्यरूप से मुख्य सेविकाओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, आईसीडीसी की बजट कटौती खत्म कर इस कार्यक्रम के लिए पर्याप्त बजट आवंटन करने, सेवा निवृत्त कार्यकत्रियों को 1 लाख रुपये और सहायिकाओं को 50 हजार रुपये का फंड एक मुश्त प्रदान करने, पेंशन का लाभ देने, सेविकाओं को कुशल श्रमिक व सहायिकाओं को अर्द्धकुशल श्रमिक के लिए तय मजदूरी देने, आईसीडीसी का निजीकरण या कार्यक्रम को एनजीओ को सौपने से रोकने आदि मांगे की गई।
प्रदर्शन में सावित्री, अर्चना, मंजू, कुसमा, रागिनी, मालती, कमलेश, संगीता कटियार, शांति, मंजू वर्मा, मीना वर्मा, मंजूलता परिहार, हेमलता चंदेल, नीलम, सुधा वर्मा, मंजूलता वर्मा, गायत्री आदि मुख्य रूप से शामिल थीं।







Leave a Reply