उरई। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे थानों के घेराव कार्यक्रम में आज बारी सिरसाकलार थाने की थी। जहां भाजपाईयों ने थाने के सामने धरना देकर सभा की जिसमें राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार पर हमला बोला गया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने की।
संजय त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में माफिया और गुंडाराज व्याप्त है। उन्होंने सरकार पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में हिंदू अपने को दोयम दर्जे का नागरिक महसूस कर रहे हैं। भारतीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर शास्त्री ने कहा कि यह जमीनों पर कब्जे करने वालों की सरकार है। जनता इससे आजिज आ चुकी है और अगले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जादौन, प्रदीप सिंह चैहान, राजेश नूरपुर, पूजा सेंगर, राघव अग्निहोत्री, रवीकांत द्विवेदी, उर्विजा दीक्षित आदि ने भी विचार प्रकट किये।







Leave a Reply