cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। दहेज दानव से आरपार की लड़ाई में कारगर हथियार बने सामूहिक विवाह सम्मेलन की श्रृंखला में कल ग्राम खकसीस के लाला हरदौल स्टेडियम में आहूत किया गया है। संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष प्रधान संघ विष्णु भाई यादव ने बताया कि द्वितीय आदर्श सामूहिक विवाह महाकुंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सपा प्रत्याशी माधौगढ विस लाखनसिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी लखनऊ-उन्नाव सुनीलसिंह यादव साजन, विशिष्ट अतिथि इरशाद भाई राज्यमंत्री उप्र शासन, प्रमोद गुप्ता विधायक विधूना, रमा निरंजन एमएलसी, महावीर सिंह जिपं सदस्य, दयाशंकर वर्मा विधायक उरई, शैलेन्द्र सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष जद यू तथा प्रदीप यादव टाडा मंडल अध्यक्ष प्रधान संगठन झांसी होंगे।

Leave a Reply