cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। बिजली विभाग के दस्ते ने आज फिर खोजी अभियान चलाया जिसमें तीस बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिये। जबकि पहले जिन बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा चुके थे उनमें 13 लोग ऐसे पकड़े गये जिन्होंने बेबाक हुए बिना दोबारा अपना कनेक्शन जोड़ लिया था। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विद्युत अभियंता और कर्मचारी अपने विभाग में ब्रहमा, विष्णु, महेश तीनों भूमिकाएं एक साथ निभाते हैं। विद्युत चोरी की तरकीब बताकर वे ब्रहमा का रूप दिखाते हैं साथ-साथ विद्युत चोरों का संरक्षण करके पालन हार विष्णु का रूप भी उनमें दिखता है और जो लोग उनको प्रसन्न किये बिना धींगामुस्ती में खुद की मर्जी से बिजली चोरी करते हैं उनके लिए संहारक शिव का रोल भी यह लोग दिखा डालते हैं।
आज की चैकिंग अभियान में उपखंड अधिकारी अभिषेक कुमार और अवर अभियंता राजेश शाक्य के शिव रूप में गणों के साथ विद्युत टीम ने चैकिंग की जिसमें 50 हजार रुपये से अधिक बकायेदारों की खबर ली गई। 13 जिन लोगों ने कट जाने के बाद फिर चुपके से कनेक्शन जोड़ लिया था उनके खिलाफ एफआईआर करा दी। इनमें चुर्खीवाल मोहल्ले के जगन्नाथ कुशवाहा, कृष्णा देवी पत्नी धनसिंह, रामप्रकाश याज्ञिक, अंजनी, फर्दनवीस निवासी राजेंद्र कुमारी पत्नी भगवती शरण वर्मा, मोहल्ला भवानीराम निवासी हिमांचल सिंह, पंकज कुमार, जोशियाना निवासी कुसमा पत्नी बृजनंदन, एनडी दीक्षित, चैधरयाना निवासी वीरेंद्र सोनी, दबगरान निवासी मो. सिददीक, पहलवान बाड़ा निवासी अकबर अली और शिवपाल।

Leave a Reply