जालौन-उरई। विकास खंड क्षेत्र के औरेखी गांव में कोटेदार की मनमानी की वजह से गरीब राशनकार्ड धारकों को अभाव से उबारने की सरकार की कोशिशें दम तोड़ चुकी हैं। अधिकारियों द्वारा इसके बावजूद सुनवाई न करने के चलते बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने कन्या प्राथमिक विद्यालय में बैठक कर कोटेदार के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। इसके बाद तय किया गया कि जिला मुख्यालय पर जाकर डीएम को इस बावत बताया जायेगा।
पूर्ति विभाग जिले में भ्रष्टाचार के अडडे के रूप में बदनाम है। जिसकी वजह से जिला प्रशासन की छवि भी प्रभावित हो रही है। आये दिन किसी न किसी गांव से कोटेदारों के खिलाफ आंदोलनकारी जिला मुख्यालय पर पहुंचते रहते हैं फिर भी उन पर अंकुश नही लग पा रहा।
पूर्व घोषणा के अनुसार ग्राम औरेखी के कोटेदार के खिलाफ भी आज जमकर बवाल हो गया। आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने जोशीले तेवरों के साथ बैठक की जिसमें बहुतायत में महिलाएं थीं। बैठक करने वालों में नारायण दास पाल, अनिल प्रजापति, चंद्रभानु, दलबीर प्रजापति, महावीर प्रसाद, बिरंची लाल, मुन्ना लाल कोरी, बब्लू बाल्मीकि आदि शामिल रहे।







Leave a Reply