0 ग्राम पडरी में लगी जन चैपाल में सफाई के मुद्दे पर बिफरे एडीएम
कोंच-उरई। तहसील दिवस के बाद आज एडीएम आनंद कुमार एवं एएसपी शकील अहमद ने ब्लॉक कोंच के ग्राम पडरी में जन चैपाल लगा कर समस्यायें सुनीं। ग्रामीणों ने गांव में तैनात दो सफाई कर्मियों में एक का तबादला हो जाने और दूसरे की तैनाती नहीं होने के कारण गांव में गंदगी व्याप्त होने की जब शिकायत की तो एडीएम आगबबूला हो गये और उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग को सफाई कर्मी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। खेतों में चकरोडों पर किसानों के कब्जों को लेकर भी एडीएम तल्ख दिखे, लेखपालों को उन्होंने निर्देश दिये कि तीन सदस्यीय टीम बना कर सभी चकरोडों को कम से कम तीन मीटर चैड़ा करायें।
मंगलवार को एडीएम आनंद कुमार और एएसपी शकील अहमद की मौजूदगी में ग्राम पडरी में लगी जन चैपाल में तमाम समस्यायें ग्रामीणों ने गिनाईं जिन्हें लेकर अधिकारियों ने बड़ी संजीदगी से उनके निराकरण के निर्देश दिये। गांव के मरघट का रकबा 2.8 एकड़ का है लेकिन लोगों द्वारा उसकी भूमि पर बलात् अतिक्रमण कर लिये जाने से रकबे के सिकुडने को लेकर एडीएम ने अतिक्रमण हटवा कर बाउंड्री बॉल बनवाने के निर्देश दिये। ग्रामीण पेयजन योजना के तहत निर्मित पानी की टंकी से केवल आधे गांव की सप्लाई होने से के कारण ग्रामीणों को होने बाली परेशानी का भी एडीएम ने ध्यान रखते हुये वाटर सप्लाई में आने बाली बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकलांग, बिधवा आदि पेंशन के इच्छुक लोगों से ऑन लाइन आवेदन करने की बात कही। स्वच्छ भारत अभियान की इस गांव में पोल खुलती दिखी, जानकारी में आया कि अभी तक यहां शौचालय निर्माण का ककहरा तक पढा गया जिसके चलते अधिकांश लोगों को खुले में शौच जाने की मजबूरी है। एडीएम ने ऐसे लोगों से आवेदन कर शौचालय बनवाने के लिये कहा। गांव की दयनीय सफाई व्यवस्था को लेकर बताया गया कि यहां दो सफाई कर्मियों की तैनाती थी लेकिन तीन साल पहले पुरुष सफाई कर्मी का तबादला हो जाने के कारण केवल महिला सफाई कर्मी के भरोसे पूरा गांव टिका है, एडीएम ने दूसरे सफाई कर्मी की तैनाती कराने का भरोसा दिया। इस दौरान एसडीएम गोरेलाल शुक्ला, लेखपाल नरेन्द्र गुप्ता, सचिव पवन तिवारी, एसएसआई अजय कुमार सिंह, राजकिशोर श्रीवास, पीडब्ल्यूडी से एसडीओ पीएल गौतम, आंगनबाड़ी से सीमा सचान, मुख्य सेविका संपतदेवी, सीमा निरंजन, श्रीदेवी आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply