कोंच-उरई। नगर के जानेमाने पत्रकार एवं समाजसेवी संदीप अग्रवाल को उपभोक्ता एवं मानव अधिकार रक्षा समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके जैन ने संस्था का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जैन यूनिटी ऑफ प्रेस एंड मीडिया एसोसियेशन के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने संदीप को उक्त संस्था का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर उन्हें दोहरी खुशी प्रदान की है। संदीप को डबल खुशी मिलने पर उनके समाज के लोगों तथा मीडिया कर्मियों ने प्रसन्नता का इजहार करते हुये उनकी उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है।







Leave a Reply