0 एसडीएम को ज्ञापन देकर की मांग
konch9कोंच-उरई। सफाई कर्मचारियों के पदों पर बाल्मीकि समाज के लोगों का एकाधिकार जताते हुये अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा की स्थानीय इकाई ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गोरेलाल शुक्ला को सौंपा।
सफाई कर्मचारियों के पदों पर बाल्मीक समाज के ही लोगों की भर्ती की मांग करते हुए अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा ने मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम गोरेलाल शुक्ला को सौंपा। महासभा के नगर अध्यक्ष दीपक कुमार चंदोरिया दीपू पेंटर के नेतृत्व में समाज के लोगों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि सफाई कर्मियों के पदों पर मात्र बाल्मीक समाज के लोगों की ही भर्ती की जाये। पूर्व में जारी शासनादेश में सफाई करने वाले बाल्मीक हैं, लेकिन जारी शासनादेश का उल्लंघन करके अन्य सभी जातियों की भर्ती सफाई कर्मचारियों के पदों पर की जा रही है लेकिन बाल्मीक समाज के लोग ही सफाई का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के पदों पर जारी आरक्षण को समाप्त किया जाये। इस दौरान धर्मेंद्र, अशोक, कमलेश, रामजीवन, वीरू पेंटर, सतीश, अमित, नारायण सिंह, रामू चांदनी, प्रदीप बाबा, अरुण एट, भीमू, रंजीतसिंह, हाकिम, रानू सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply