IMG-20160725-WA0189उरई । शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भाटिया के नेतृत्व में बीएसए से मिला।
जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भाटिया ने मांग की कि रिक्त पदो ंके सापेक्ष शीघ्र पदोन्नतियों की जायें। लम्बित पडे़ चयन वेतनमान स्वीकृत किये जायें, नये नियुक्त अध्यापकों को अवशेष देयकों का शीघ्र भुगतान कराया जाये, ब्लाक कार्यालयों पर लिपिकों तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासनादेश के अनुसार समयबद्ध तरीके से उपस्थिति तथा शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण ब्लाक पर ही करें। जीपीएफ की पासबुकें बनवायी जायें, मनमाने तरीके से रोके गये वेतन बहाल किये जायें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पदोन्नति, अवशेष देयक, वेतन बहाली आदेश जारी कर दिये जायेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आश्वासन दिया कि शिक्षक शिक्षा में गुणवत्ता परक शिक्षा देकर जनपद को आगे बढायेगा तथा प्रत्येक स्कूल में दस-दस पौधे लगाकर पौधरोपण का कार्यक्रम सफल बनायेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में हरी सिंह राजपूत, जिला मंत्री संजय दुबे, नरेश निरंजन, अनुराग मिश्रा, राजेश शुक्ला, राघवेन्द्र निरंजन, योगेन्द्र जादौन, सोम त्रिपाठी, राममोहन बाजपेयी, युद्धवीर कंथरिया, अनिल निरंजन, प्रवीण परिहार, अजय निरंजन, अंजना वर्मा, प्रदीप निरंजन सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply