0 कृष्णकांत, रणवीर, राजेन्द्र संरक्षक, उपवन बने बरिष्ठ उपाध्यक्ष
कोंच-उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नदीगांव की आवश्यक बैठक सुबोध निरंजन के आवास पर उपवन कुमार निरंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में उपस्थित कार्यवाहक अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। तत्पश्चात कार्यकारिणी की विधिवत् घोषणा की गयी है।
नवघोषित कार्यकारिणी में बरिष्ठ उपाध्यक्ष उपवन कुमार निरंजन, उपाध्यक्ष महेश चन्द्र निरंजन दिरावटी, महेन्द्र कुमार निरंजन, सुबोध कुमार निरंजन, श्यामसुन्दर, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनी, मंत्री प्रेमचन्द्र निरंजन, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार निरंजन, संयुक्त मंत्री मनीष कुमार निरंजन, उपमंत्री दयाशंकर प्रजापति, कृष्णबिहारी, संगठन मंत्री दीपक पटेल, आसिफ हुसैन, विवेक ठाकुर, हरीशंकर निरंजन, प्रचार मंत्री राजू प्रजापति और अमित प्रताप सिंह के नामों की घोषणा की गयी। कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष कृष्णकांत वाजपेयी, रणवीर सिंह उर्फ पंजाब सिंह एवं राजेन्द्र सोनी संगठन के संरक्षक के रूप में रहेंगे और संगठन का मार्गदर्शन करते हुये अपने अनुभव से समूचे शिक्षक समाज को लाभान्वित करेंगे। मंत्री प्रेमचन्द्र निरंजन ने कहा कि शिक्षकों का शोषण करने बाले सावधान हो जायें अब कोई भी समस्या शिक्षक की व्यक्तिगत नहीं बल्कि संगठन की समस्या होगी जिसे हर कीमत पर निस्तारित करवाने का कार्य संगठन करेगा चाहे इसके लिये ईंट से ईंट क्यों न बजानी पड़े। बैठक का संचालन शैलेन्द्र कुमार निरंजन ने किया। इस अवसर पर घोषित पदाधिकारियों के साथ आधा सैकड़ा शिक्षक उपस्थित रहे।







Leave a Reply