cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngएट-उरई। बिना कागजातों के सिमों की बिक्री पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। थानाध्यक्ष बृजनेश यादव ने अपने कई सहयोगियों के साथ बुधवार को कस्बे में मोबाइल दुकानदारों के यहां चैकिंग की जिससे यहां हड़कंप मच गया।
प्री-एक्टीवेटिड सिमों की बिक्री अपराधियों द्वारा इसके दुरुपयोग की घटनाओं के बाद काफी समय पहले गैर कानूनी घोषित की जा चुकी है। लेकिन जिले में इसके बावजूद सिम खरीददार से उसके परिचय के लिए पुख्ता कागजात जमा कराये बिना उसे सिम जारी करने से मोबाइल दुकानदार बाज नही आ रहे। कुछ वारदातों में जब यह बात सामने आई कि अपराधी ने प्री-एक्टीवेटिड सिम का प्रयोग किया था। जिसकी वजह से पुलिस उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाने में कामयाब नही हो पा रही थी तो डीआईजी शरद सचान के निर्देश पर जिला सहित पूरे मंडल में मोबाइल दुकानदारों की सिम बिक्री के रिकार्ड को जांचने के निर्देश थाना कोतवालियों के भारसाधक अधिकारियों के लिए जारी कर दिये गये। इसके तहत यहां के थानाध्यक्ष बृजनेश यादव ने आज यहां सिम विक्रेताओं पर दबिश डाली। सिम विक्रेता इसके बाद अपनी दुकानों के शटर डाल कर भाग निकले।

Leave a Reply