कोंच-उरई। बुंदेलखंड के किसानों के लिये मौसम पिछले कई सालों से बेबफाई करने पर आमादा है, कभी सूखा तो कभी अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के कारण किसान उबर नहीं पा रहा है और लगातार इस तरह की दुश्वारियां झेलते झेलते अब उसकी कमर पूरी तरह टूट चुकी है। अबकी दफा किसानों को खरीफ की फसल से बहुत सारी उम्मीदें थीं, मानसून ने भी समय से दस्तक देकर उसकी उम्मीदों को परवान चढाने में काफी मदद की और इन्हीं उम्मीदों के भरोसे उसने खेतों में बीज भी फेंक दिया लेकिन अधिक बर्षा ने उसकी सारी उम्मीदें एक बार फिर धो दी हैं। बुबे बुबाये खेत तालाबों में तब्दील हो गये हैं और फसलें पाताल में समा गईं हैं। सामी के रहने बाले सतीश परिहार बताते हैं अनवरत बर्षा ने तिल, मूंग, उड़द, मक्का की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, बीज अंकुरण पर था और नन्हीं नन्हीं कोंपलें बाहर झांकने की कोशिश में थीं लेकिन घनघोर बारिश ने उनकी भ्रूण हत्या करके रख दी है। बैंकों और साहूकारों से कर्ज लेकर खरीफ की फसलें बो चुका अब किसान अपना सिर धुनने की स्थिति में है और उसके कर्ज का बोझ अब और भी बढ गया है।







Leave a Reply