उरई। सन् 2014 में हुई अतिवृष्टि में गांवों में भीषण जल भराव के कारण हालात नारकीय और मुश्किल हो गये थे। जिसमें लोगों को कई हफ्ते मुसीबतों के बीच गुजारने पड़े थे। इसके बाद पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर मनरेगा से जल निकासी के लिए नाली-नाले बनवाने के निर्देश दिये गये थे। कागजों में शायद हर गांव में इस नाम पर लाखों खर्च भी किये गये लेकिन धरातल पर कम ही जगह काम हो पाया। जिसकी वजह से मौजूदा मानसून के सक्रिय होते ही कुछ ही दिनों में कई गांवों में बस्तियां टापू बन गई हैं और लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गये हैं।
जिला मुख्यालय के एकदम नजदीक डकोर ब्लाॅक के अजनारी गांव में इसका नजारा प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। गांव के वार्ड नं. 1 में रास्ते में इतना पानी भर गया है कि लोगों के घरों के भीतर घुस रहा है। इसकी वजह से लोगों को बाहर तक निकलना बंद हो गया है। लोगों को जरूरी काम निपटाने, बच्चों के स्कूल आने-जाने और मरीज तक को अस्पताल ले जाने में दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। त्रस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित करके जल निकासी की ठोस व्यवस्था ग्रामीणों को संकट से निजात के लिए दिलाने की जोरदार मांग की है।







Leave a Reply