cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। रोडवेज के स्थानीय बेड़े को निगम से 26 नई बसें मिली हैं। जिनमें से तीन बसे रैपिड लाइन बस सेवा के तहत चलाई जायेगीं। आगरा, चित्रकूट और लखनऊ के लिए चलाई जाने वाली रैपिड सेवा की इन बसों को रविवार को सुबह 7 बजे सदर विधायक दयाशंकर वर्मा कोंच बस स्टैण्ड पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
रोडवेज ने निजी बस कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने के लिए अपनी सेवा की बसों का के्रज बढ़ाने को कई नये प्रयोग किये हैं। रैपिड लाइन बस सेवा भी इसी रणनीति का नतीजा है। पूरे प्रदेश में इस सेवा की बसें सुबह 7 बजे रवाना होंगी और वे अपने गंतव्य से दोपहर 2 बजे वापसी के लिए चल पड़ेंगी। समयबद्ध बस सेवा की बसों के चलने का समय जानबूझकर सुबह 7 बजे का तय किया गया है क्योंकि ज्यादातर यात्री इसी समय से यात्रा शुरू करना मुफीद मानते हैं। रोडवेज पर आरोप रहा है कि निजी कंपनियों की बसों को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझकर पीक आॅवर में उसकी बसों का संचालन नही होता। रैपिड बस सेवा से उसकी इस बदनामी का काफी हद तक निवारण हो सकेगा।
गौरतलब है कि अन्य नई बसें सुदूर क्षेत्रों से दिल्ली के लिए चलवाई जा रही हैं। कोटरा से दिल्ली के लिए चार और नई बसें शुरू कर दी गई हैं। इसी तरह से नावली से दिल्ली बस नये बेड़े से शुरू की गई हैं।

Leave a Reply