31orai01उरई। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछड़ी जातियों का दुश्मन बताया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग को गुमराह करके कुर्सी तो हथिया ली लेकिन अब वे पिछड़े वर्ग की कल्याण की योजनाओं में कटौती करके इस वर्ग के साथ नमक हरामी कर रहे हैं।
नहर विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रामआसरे ने कहा कि पिछड़ों को भाजपा की हकीकत जान लेनी चाहिए। इस पार्टी ने पिछड़ों का उत्थान रोकने के लिए मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करने के विरोध में आंदोलन प्रायोजित कराये थे। रामआसरे विश्वकर्मा ने दयाशंकर सिंह मामले में कहा कि यह मुददा भाजपा और बसपा के बीच छिड़ी गाली प्रतियोगिता का है। जिसका समाजवादी पार्टी से कोई लेना देना नही है। दोनों ही पार्टियां इसके बाद एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए गला फाड़ रही हैं। उनकी शिकायतों को अधिकारी अपने स्तर पर देख रहे हैं। अधिकारी जो विधि सम्मत होगा वह कदम दोषियों के खिलाफ उठायेंगे। किसी के बख्शे जाने का सवाल ही नही होता।
सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी और वरिष्ठ नेता चुन्ना हुसैन इस दौरान मौजूद थे।

Leave a Reply