31orai02उरई। रैपिड लाइन बस सेवा की तीन रोडवेज बसों को रविवार को सुबह सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से यूपी रोडवेज पर मुसाफिरों का भरोसा बढ़ेगा। ये बसें लखनऊ, आगरा और चित्रकूट के लिए चलाई जा रही हैं।
रैपिड लाइन बस सेवा में शामिल रोडवेज बसों को पूरे प्रदेश में यात्रियों के दृष्टिकोण से पीक आॅवर्स सुबह 7 बजे रवाना किये जाने का श्डियूल है लेकिन आज विधायक उदघाटन करने के पहले भाषण देने की रौ में ऐसे बह गये जिससे समय निकल गया और जब हरी झंडी दिखाने की नौबत आई तब तक घड़ी की सुई 7 बजकर 40 मिनट का इशारा करने लगी थीं। पत्रकारों ने जब कहा कि उदघाटन के दिन ही विधायक जी आपने रैपिड बसें लेट करा दीं। आगे इस सेवा की क्या गत बनेगी। इस कमेंट पर विधायक जी सकपका गये और उन्होंने काफी देर तक सफाई दी।
उदघाटन समारोह में स्टेशन प्रबंधक जय सिंह सचान, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता रियाजुल हक, संजय सचान, ठाकुर दास, उदय गोपाल और माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाखन सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply