cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जिला पंचायत के इकलौते बबीना उपचुनाव के लिए भी प्रशासन को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की चैकसी में भारी मशक्कत करनी पड़ रही हैै। सीनियर अधिकारियों की टू-टियर व्यवस्था इस निगरानी के लिए कायम की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर का दावा है कि अगर आचार संहिता उल्लंघन का पत्ता भी खड़का तो संबंधित उम्मीदवार को बहुत मंहगा पड़ेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर आचार संहिता निगरानी समिति में कालपी के एसडीएम जलराजन चैधरी और सीओ पुलिस मनोज गुप्ता शामिल किये गये हैं। जिला मुख्यालय पर भी इस चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन की खुराफात हो सकती है। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय पर टीम को विस्तृत बनाया गया है। जिसमें संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक यादव आईएएस, एसडीएम संजय कुमार सिंह, सीओ पुलिस डाॅ. जंगबहादुर सिंह और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी केके गंगवार शामिल हैं।
उधर प्रशासन की इस व्यूह रचना से उम्मीदवार भी चैकन्ने हो गये हैं। अधिकारियों की आंख में धूल झोंककर शराब व नगदी बांटने की तैयारी कर रहे कुछ उम्मीदवारों को यह काम बिना पकड़े अंजाम देने के लिए प्रशासन की नई व्यवस्थाओं के मददेनजर चुनावी गड़बड़ियों के आयातित एक्सपर्टों की सेवाएं लेने की ओर सोचना पड़ रहा है। जो कि हाल के विधानसभा उपचुनावों में आंखों से अंजन चुरा लेने का हुनर बखूबी दिखा चुके हैं।

Leave a Reply