उरई। बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें उक्त कांड के आरोपियों का तीन महीने के अंदर ट्रायल कराकर उन्हें फांसी पर चढ़ाने की मांग की गई है।
इसके पहले कलेक्ट्रेट मेें ही आयोजित हुई सभा में आप के जिला संयोजक दीनदयाल काका ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं बढ़ी हैं जो कि वहशियों में पुलिस का खौफ न होेने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की घटना के बाद जब पूरे प्रदेश में इतना आक्रोशित वातावरण बन गया था। बरेली में एक शिक्षिका के साथ गैंगरेप हो जाना इस बात का प्रमाण है कि कानून व्यवस्था और अपराधों पर अखिलेश सरकार की कोई पकड़ नही बची है।
सत्यप्रकाश दीक्षित ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के उपायों का बखान करने के लिए राज्य सरकार विज्ञापनों पर सरकारी खजाने को लुटाने में लगी हुई है। लेकिन धरातल पर मजबूत लगाम लगाने की कोई कोशिश कर पाने में राज्य सरकार नाकाम रही है। जगदीश प्रसाद वर्मा, मंशा यादव, जितेंद्र व्यास, प्रियंक शर्मा, कुलदीप मिश्रा, जगदीश गुप्ता, राजेश उपाध्याय आदि ने भी विचार प्रकट किये।







Leave a Reply