03orai03 03orai04उरई। नियमितीकरण की मांग को लेकर होमगार्ड जवानों ने बुधवार को दूसरे दिन भी टाउनहाल से कलेक्ट्रेट तक बावर्दी मार्च किया और कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जुलूस की अगुवाई होमगार्ड यूनियन के जिलाध्यक्ष कोमेश कुमार द्विवेदी ने की।
ज्ञापन देने के पहले कलेक्ट्रेट में सभा आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप ने जिला कमांडेंट और ब्लाॅक अफसरों पर होमगार्डों का डयूटी देने में शोषण करने का आरोप लगाया। सभा को संजय यादव, धर्मेंद्र सिंह, नसीम अख्तर, गुडडन, रविंद्र कुमार व घनश्याम तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।
प्रदर्शन के दौरान होमगार्ड यूनियन के नेताओं और सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव में तीखी नोंकझोक हो गई। जंगबहादुर सिंह यादव ने होमगार्ड जवानों से प्रदर्शन खत्म करके चुनाव डयूटी करने को कहा, जिस पर होमगार्ड नेता नकारात्मक जबाव देने लगे। सीओ सिटी इस पर भड़क गये और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जेल भेजने की धमकी दे डाली। लेकिन होमगार्ड यूनियन के नेता दबाव में आने की बजाय उग्र हो गये और बोले कि आप भिजवाइये हम लोगों को जेल। हम लोग आपकी धमकी से डरते नही हैं।

Leave a Reply