cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। राठ रोड पर पानी की टंकी के सामने फुटपाथी दुकान रखने वाले गरीबों को दबंगों ने उजाड़ दिया। जिससे त्रस्त फुटपाथी दुकानदारों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि वे लंबे समय से उक्त स्थान पर दुकान लगाते आ रहे थे जो कि उनकी जीविका का एकमात्र साधन था। गत दिनों सत्येंद्र गुप्ता उर्फ मोदी और ज्ञानेंद्र गुप्ता ने दबंगी के दम पर उन्हें खदेड़ दिया। जिसके बाद से उनके परिवार में भुखमरी की नौबत है। ज्ञापन देने वालों में संतोष वर्मा, हरिमोहन वर्मा, राकेश, राजेश कुमार, विजय वर्मा, कृपाराम आदि शामिल हैं।

Leave a Reply