उरई। माध्यमिक शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में गुरुवार को हंगामी धरना दिया। इसमें तदर्थ शिक्षकों और वित्तविहीन शिक्षकों के मुददे भी उठाये गये। इसके बाद तीन अलग-अलग ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिये गये। स्थानीय मांगों के संबंध में ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम और अन्य ज्ञापन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरना सभा की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अंगद सिंह तोमर ने की। संचालन श्यामजी शुक्ला द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशीय उपाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि जिस समाज में शिक्षकों का सम्मान नही है वह समाज कभी आगे नही बढ़ सकता। सत्ता में बैठे लोगों को भी इसका एहसास है लेकिन इसके बावजूद वे शिक्षकों की जायज मांगों की उपेक्षा कर रहे हैं जिसके परिणाम विनाशकारी होंगे।
सभा को भगवतीशरण शर्मा, दिनेश निरंजन, महेश द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह सेंगर, संजीव कुमार त्यागी आदि ने भी संबोधित किया। जगदीश प्रसाद, कमाल अहमद, रामप्रसाद यादव, देवेंद्र कुलश्रेष्ठ, पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, शिवमोहन मिश्रा, बालकिशुन वर्मा, विनोद पटैरिया, बृजराज सिंह परिहार, नौशाद खां, राजेश कुमार, दिग्विजय सिंह, नारायण सिंह लोधी, रामआसरे शुक्ल, दिनेश सिंह यादव, रघुवीर सिंह सेंगर, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार पाल, महेश चंद्र, मोहन चैरसिया, महेंद्र प्रताप सिंह, रामशरण निरंजन, वीरसिंह यादव, अरविंद कुमार पाण्डेय, भगवती शरण शर्मा, जितेंद्र रावत, देवेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह बुंदेला, बाबू सिंह गौर, शिवकुमार और वीरपाल सिंह भदौरिया भी धरने में शामिल थे।
सभा में वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए घोषित मानदेय को अपमानजनक बताते हुए सरकार से खिलवाड़ करने की बजाय संतोषजनक मानदेय की व्यवस्था करने की मांग की गई। पुरानी पेंशन लागू करने और तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण का मुददा उठाया गया।







Leave a Reply