cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जुआ के फड़ पर दबिश डालने की स्पीड पुलिस ने बढ़ा दी है। हास्यास्पद बरामदगी दिखाने से लगातार हो रही जग हसाई को लेकर भी पुलिस ने सबक लिया है। जिससे नई गिरफ्तारियों में संतोषजनक रकम बरामद दिखाई जाने लगी है।
आज के युग में भिखारी तक 50 हजार से कम का जुआ खेलने में तौहीन समझता है लेकिन नादान पुलिस जुआ लूटने के बाद पकड़ने के नाम पर कुछ सैकड़ा रुपये बरामद करके दर्जनभर जुआरियों का चालान भर देती थी। पुलिस की इस बेअक्ली से जब जगह-जगह उसकी खिल्ली उड़ाई जाने लगी तो वरिष्ठ अधिकारियों को खाकी के इस टुच्चेपन को संज्ञान में लेना पड़ा। नतीजा यह है कि अब पुलिस दसियों हजार में बरामदगी की रकम बताने का शऊर सीख चुकी है।
ताजा मामले में पुलिस ने मोहल्ला शिवपुरी में मेरीबेल स्कूल के पास मनमोहन सिंह आदि को जुआ खेलते हुए पकड़ा और उनसे 28 हजार 200 रुपये कैश व दो मोबाइल की बाकायदा जब्ती दिखाकर मालखाने में जमा कराये। इसी तरह से कालपी पुलिस ने जोल्हूपुर पर जो जुआ पकड़ा उसमें अजमल बेग निवासी गुलौली सहित 9 लोग गिरफ्तार किये गये जिनसे 16 हजार 520 रुपये फड़ पर और 8200 रुपये जामा तलाशी में बरामदगी दिखाकर पुलिस ने मालखाने में जमा कराये।

Leave a Reply