konch5
कोंच। बिजली विभाग में रहते अपनी बेहतर सेवाओं के लिये जाने जाने बाले अवर अभियंता वीपी शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावसिक्त विदाई देते हुये कहा कि शर्मा की कार्य करने की शैली और आम उपभोक्ता को शिकायत का मौका नहीं देने की दनकी कला का विभाग कायल कायल है और उनकी कमी हमेशा अखरेगी।
यहां कुशवाहा लॉज में एक्सईएन हाईडिल रमेशचंद्र की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद एसडीओ बाबूलाल, एसडीओ कौशलेन्द्रसिंह, जेई अमित शर्मा, संजय आदि के अलवा कर्मचारियों ने सेवा निवृत्त हो रहे अवर अभियंता वीपी शर्मा का माल्यार्पण और तिलक कर स्वागत किया। स्टाफ ने उन्हें अंगवस्त्र ओढा कर सम्मानित किया और उपहार भेंट किये। अधिशासी अभियंता रमेशचंद्र ने इस मौके पर कहा कि सेवानिवृत्ति तो एक सतत् प्रशासनिक प्रक्रिया है लेकिन कुछ लोग अपनी सकारात्मक सोच और उम्दा कार्यशैली के कारण लोगों के दिलों में घर बना लेते हैं। उन्होंने अवकाशप्राप्त अवर अभियंता शर्मा की दीर्घायु और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना के साथ उन्हें विदा किया।

Leave a comment