0 गढी पर आर्केस्ट्रा की धुनों पर लिया भजनों का आनंद
कोंच-उरई। गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर बीती रात कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणेश सेवा समिति गढी के तत्वाधान में गणपति पंडाल में मिलेनियम स्टार आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने भजनों की ऐसी रसधार बहाई कि श्रोता रात भर डूबते उतराते रहे। शिक्षाजगत के जानेमाने हस्ताक्षर कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज की अध्यक्षता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख माधौगढ सुदामा दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में संजोये गये इस सांस्कृतिक आयोजन के दौरान अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को कुछ न कुछ सीख मिलती है, गणपति उत्सव का मूल उद्देश्य ही सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति को बढावा देना है क्योंकि महाराष्ट्र में गणपति उत्सव की शुरूआत को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ कर देखा जाता है। संचालन अभिषेक रिछारिया ने किया।
मिलेनियम स्टार आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों संचालक मनीसिंह, किरन शर्मा, प्रीति पांडे, धीरू, अरविंद, मोनू लखबाज, सिमरन व लावण्या आदि ने भगवान गजानन को समर्पित भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत करने के अलावा श्रोताओं की फरमाइश पर भी उम्दा भजन सुनाये। इससे पूर्व समिति के संरक्षक क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी तथा कार्यकर्ताओं राहुल तिवारी, सतीश राठौर, मृदुल दांतरे, अजित रिछारिया, प्रदीप भदौरिया, योगेन्द्र यादव, सुधीर सोनी, अतुल शर्मा, ब्रजपाल सिंह, कल्लू यादव, अमित सोनी, वीरेन्द्र त्रिपाठी, ऋषि झा, सूर्यदीप सोनी, गौरव सोनी, अमरेन्द्र दुवे, कमलेश साहू, शिवम यादव, कन्हैया नीखर, मुकेश यादव, पंचम पटेल, गगन झा, लकी पटेल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। सारी रात मैदान श्रोताओं से खचाखच भरा रहा।






Leave a comment