कोंच-उरई । बुढवा मंगल पर आज नगर व क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में तमाम धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुये, दर्शनार्थी श्रद्घालुओं की भारी भीड़ आज मंदिरों में रामभक्त आंजनेय हनुमान का दर्शन पाकर कृतार्थ हुई। सुप्रसिद्घ दोहर के महावीर, उरई रोड स्थित पंचमुखी हनुमान जी महाराज, गुदरिया हनुमान मंदिर, किष्किंधा हनुमान मंदिर तथा पसरट के हनुमान मंदिर पर बिशेष अनुष्ठान और भण्डारों का आयोजन किया गया, श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ आयोजित किये गये। जगह जगह भण्डारों में श्रद्घालुओं ने प्रसाद छका।

 

konch5

 

konch6

konch7
मान्यता है कि बुढवा मंगल पर रामभक्त हनुमान अपना पुराना चोला उतार कर नया चोला धारण करते हैं, सो इस पर्व को बिशेष रूप से मनाने का प्रचलन है। आज सबेरे से ही हनुमान मंदिरों में आंजनेय के नयनाभिराम श्रृंगार किये गये, मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्तों का सबेरे से ही दर्शनार्थ तांता लगना प्रारम्भ हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। दोहर के महावीर मंदिर पर बिशेष पूजा अनुष्ठान किये गये और भण्डारे का वितरण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. कमलेश दुवे ने महावीर हनुमान की आरती उतारी। भक्तों की यहां भारी भीड़ देर रात तक चलती रही। मंदिर के पाश्र्व में तीन विशाल भण्डारों में हजारों श्रद्घालुओं ने अंजनी के लाल का प्रसाद ग्रहण किया। छोटू दुवे, बंटे रावत, संजय यादव, लालू पाटकार, रामू पाटकार, ओमप्रकाश, राजेन्द्रप्रसाद चौधरी, अशोक पटेल, छोटेराजा, विकास पटेल धनौरा, अखिलेश नरी, टिंकू फुलैला, वीरू कैलिया, पंकज, गुरुजी बरहा, रीशू मास्टर आदि व्यवस्थाओं में लगे थे। उधर, धनुताल स्थित लंका विजय हनुमान मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा, यहां भी भंडारे की बढिया व्यवस्था की गई थी जिसमें दंगलसिंह यादव, हिम्मत यादव, रामराजा निरंजन, कल्लू टाइगर, ललित वर्मा, छोटे ठाकुर, विमल याज्ञिक, भीम आदि व्यवस्था में रहे। उरई रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया एवं धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुये। रामेश्वर दुवे, कुलदीप दुवे, मोनू उपाध्याय, बीपी कुशवाहा, संदीप दुवे, सागर अग्निहोत्री, मुनि सीरौठिया, पिंकू दुवे, महावीर यादव, मोंटी उपाध्याय, राजीव दुवे, अवनीश नगाइच, अजय तिवारी, ज्ञानदास वर्मा, प्रधव मिश्रा आदि व्यवस्थाओं में लगे थे। गुदरिया के हनुमान जहां क्रोंच ऋषि ने बैठ कर तपस्या की थी, पर भी भक्तों का रेला देर रात तक चलता रहा। पुजारी रमेशदास ने हनुमानजी की बिशेष पूजा की, कार्यकर्ताओं ने यहां भण्डारे का भी आयोजन किया था जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद छका। इधर, पसरट के हनुमान मंदिर पर भी विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। राजेश शुक्ला, गुड्डू शुक्ला, रिंकू धनौराबाले, वैभव शुक्ला, अशोक बादशाह, प्रेमकिशोर, पुरुषोत्तम राठौर, आशीष शुक्ला, रामविहारी सोनी, रामदास नायक, प्रियम शुक्ला, दीपू अग्रवाल,मनोज गिरवासिया, शैलेन्द्र अग्रवाल आदि का सहयोग सराहनीय रहा। शांति और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पीएसी बल के साथ मंदिरों पर गश्त करते रहे।

Leave a comment