cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। हाईवे पर आटा टोल टैक्स के पास सड़क हादसे में बाइक पर सवार होकर जा रहे भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इनकी बाइक में टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन भाग निकला। तीनों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।
पिपरायां निवासी मुकेश अवस्थी (30वर्ष) अपनी बहन मधु (20वर्ष) और गांव के ही एक अन्य युवक राहुल पाल (18वर्ष) को साथ बैठाकर बाइक से उरई जा रहा था। टोल टैक्स के पास भदौरिया पेट्रोल पंप के सामने कानपुर की ओर तेज गति से जा रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गये और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
बाद में राहगीरों ने उन्हें तड़पती हालत में देखा जिसके बाद उन्होंने उनके गांव में खबर करा दी जिससे घायलों के परिजन मौके पर आ गये। तीनों को तत्काल अस्पताल लाया गया। मुकेश व मधु की हालत नाजुक थी जिसकी वजह से जिला अस्पताल से उनकों उच्च स्तरीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a comment