cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। रामपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम मई के पास माधौगढ़ से दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बस से कुचलकर रामपुरा निवासी बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भी बस के चालक ने गाड़ी नही रोकी और घायल युवक को तड़पता छोड़कर वह गाड़ी तेजी से आगे बढ़ा ले गया। इसी बीच उपचार के दौरान कमल की ग्वालियर में मौत हो गई। मामले में चालक मलखान सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामपुरा थानाध्यक्ष का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a comment

Recent posts