cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। थाना चुर्खी के पास मुसमरिया निवासी रामेंद्र सिंह उर्फ लवकुश (18वर्ष) पुत्र संतोष सिंह लापता है जिसका दो दिन से कोई सुराग नही लगा है। रामेंद्र सिंह उरई में रहकर होटल जायसवाल टावर में बैरागीरी कर रहा था। उसके पिता ने उसके लापता होने की तहरीर थाना चुर्खी और कोतवाली उरई दोनों जगह दे दी है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को रामेंद्र घर से लौटकर जायसवाल टावर पहुंचा था। शाम को उसके पास फोन आया जिसमें बताया गया कि रामेंद्र का कानपुर के भीमसेन रोड पर एक्सीडेंट हो गया है जो कानपुर मेडिकल काॅलेज में भर्ती है। लेकिन रामेंद्र के पिता संतोष सिंह जब कानपुर में पहुंचे तो उसका कोई पता नही चला। हारकर उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

Leave a comment