उरई। यातायात माह के दौरान चल रही गतिविधियों के क्रम में शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई जिसको अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने उरई क्लब से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली अंबेडकर चैराहा, दलगंजन चैराहा, बजरिया, माहिल तालाब तथा भगत सिंह चैराहा होते हुए टाउनहाल पर जाकर समाप्त हुई।
रैली में क्षेत्राधिकारी यातायात डाॅ जंग बहादुर यादव, यातायात प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव के साथ यातायात पुलिस का पूरा स्टाॅफ शामिल रहा। आर्यकन्या इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, रामजी लाल कन्या इंटर काॅलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर व एसआर इंटर काॅलेज की छात्राओं और छात्रों व शिक्षकों ने हाथ में यातायात जागरूकता संबंधी स्लोगन की तख्तियां लिए हुए इन नियमों के पालन का संदेश लोगों को दिया।






Leave a comment