उरई। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने पैरोकार कोर्ट मुहर्रिर और मालखान प्रभारियों की गोष्ठी आयोजित की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जब तक अदालतों में अभियुक्तों के खिलाफ मजबूत तरीके से पैरवी नही की जायेगी तब तक अपराधों पर लगाम लगाना संभव नही हो सकता।
उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष की आप सभी महत्वपूर्ण कड़ी हैं जिससे आप लोग आपस में संपर्क रखें। न्यायालयों के फैसले का अभिलेखी करण समय से करें और समन पर एनबीडब्ल्यू की तामीली समय से करायें।
पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान यह भी कहा कि आबकारी व मोटर वाहन अधिनियम के मामलों में जब्त सामग्री का निस्तारण अभियान के रूप में करायें। जिसके लिए प्रारूप बना दिया गया है। इसी प्रारूप के मुताबिक निस्तारण किया जाना है। केस प्रापर्टी माल के निस्तारण को प्रोत्साहन देने के लिए सौ परसेंट निस्तारण पर पांच हजार रुपये, 60 परसेंट पर ढाई हजार रूपये और पचास परसेंट निस्तारण पर एक हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारीगण अपना-अपना अभिलेखी करण मालखाना रजिस्टर नं. 4 पर समय से करें साथ ही काज लिस्ट व जमानत रजिस्टर और पैरवी रजिस्टर को भी अद्यतन रखें।






Leave a comment