cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जनपद के पूर्व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने अपनी सैटिंग क्षमता का लोहा मनवाते हुए कुछ ही हफ्तों में जिले का चार्ज फिर से हथिया लेने में कामयाबी हासिल कर ली है।
एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को जिले से हटाकर पीएसी की कानपुर स्थित बटालियन में कमांडेंट बनाकर भेज दिया था। वर्तमान पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह यहां आने के अनिच्छुक थे जिसकी वजह से अशोक कुमार त्रिपाठी ने राजनीतिक संपर्कों का इस्तेमाल अपना स्थानांतरण निरस्त कराने के लिए किया जिससे सरकारी आका उनसे और नाराज हो गये उनका ट्रांसफर आदेश बदलकर उन्हें तीसरी बटालियन पीएसी गांेडा में कमांडेंट बनाकर भेज दिया। यह बेहद महत्वहीन पोस्टिंग थी लेकिन अशोक कुमार त्रिपाठी लगन से जुगाड़ में जुटे रहे नतीजतन उन्हें जल्द ही फिर हाथरस जिले का एसपी बनने की कामयाबी हासिल हो गई।

Leave a comment