cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। गत दिनो में कोंच कस्बे का मण्डलायुक्त झाँसी के.मोहनराव द्वारा निरीक्षण में बी.एल.ओ. बूथो पर व्यवस्था चैपट देखकर कई बी.एस.आ.े नोटिस के साथ वेतन भी करा गया था। वही कोंच कस्बे के अमरचन्द्र इण्टर काॅलेज कमला नेहरु इण्टर काॅलेज व एस.आर.पी. इण्टर काॅलेज के बूथो की हकीकत जानने पहुॅची जिलाधिकारी श्रीमति संदीप कौर ने बूथो का निरीक्षण किया जिसमें बी.एल.ओ. से जेण्डर रेसियों व सर्व रजिस्ट्रार ए.पी. रेसियो के बारे में प्रमुखता से पूंछा व 6 नम्बर फार्म व 7 के अलावा 8 नम्बर फार्म के बारे में हकीकत जानी जिस पर बी.एल.ओ. के पसीना छूटता नजर आया और शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने के लिये निर्देश दिये और कार्य में लापरवाही हुयी तो कार्यवाही के लिये तैयार रहे। वही कोंच तहसील के ग्रामीणों के क्षेत्रो के कई गाँव में भी हकीकत जाने पहुॅची और बी.एल.ओ. को लताड़ भी लगात दी।
डी.एम. की गाड़ी देखकर चाय पी रहे बी.एल.ओ. भागे
कोंच कस्बे के एस.आर.पी. इण्टर काॅलेज में बी.एल.ओ. दयाल श्रीवास्तव नलकूप चालक व नरेन्द्र त्रिपाठी एस.आर.पी. इण्टर काॅलेज के गेट पर चाय पी रहे थे तभी अचानक डी.एम. संदीप कौर ने बूथ पर पहुॅची तो गाड़ी देखकर बी.एल.ओ. चाय फेंककर भागने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। जिसमें डी.एम. ने भी दोनो को लताड़ लगाई और कहा कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Leave a comment